ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

रोहतास डबल मर्डर केस का खुलासा: पुलिस ने हथियार के साथ चार बदमाशों को किया अरेस्ट, बेरहमी से कर दी थी दो लोगों की हत्या

25-Dec-2023 05:07 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: रोहतास पुलिस ने डबल मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। बीते दिनों खड़ेश्वरी मंदिर के दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया था।


दरअसल, बीते 12 अक्टूबर की रात बडडी ओपी के आलमपुर के खड़ेश्वरी मंदिर के पहले माले पर नंदकुमार पासवान तथा सज्जन सिंह की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। करीब दो महीने बाद पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया।


दरिगाव थाना पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त चार अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा तथा तीन खोखा भी बरामद हुआ है। हत्याकांड में शामिल कुख्यात धनजी पासी के अलावा नंद जी बिंद, लव कुश बिंद तथा सूरज बिंद को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बतायाकि पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की गई थी। पकड़े गए अपराधी कई कांडों में शामिल रहे हैं।