ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
22-Apr-2022 02:56 PM
By RANJAN
ROHTAS: रोहतास के डेहरी में बेलगाम अपराधियों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। वही इस घटना से डिहरी थाना क्षेत्र स्थित मोइन नगर में हड़कंप मचा हुआ है।
डिहरी के नील कोठी निवासी मुस्ताक अहमद के बेटे मृतक अनवर अंसारी के बारे में परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी था। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब तक ना तो घटना के कारणों का पता चल पाया है और ना ही अपराधियों की ही शिनाख्त हो पाई है।
पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा है। बताया जाता है कि मृतक अनवर अंसारी का किसी से कोई बड़ी दुश्मनी नहीं थी। पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।