ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द

Home / news / Rohtas News: कचरा उठाने गये सफाई कर्मी की हत्या की कोशिश, इलाके के...

Rohtas News: कचरा उठाने गये सफाई कर्मी की हत्या की कोशिश, इलाके के युवक ने तान दिया पिस्टल, घटना के विरोध में कामकाज ठप

04-Dec-2024 04:22 PM

By RANJAN

ROHTAS: रोहतास जिला के डेहरी नगर परिषद कार्यालय के एक सफाईकर्मी पर हमला किया गया। जब वो वार्ड नंबर-27 में कचरा उठाने गया तब वही एक शख्स ने सफाई कर्मी पर पिस्टल तान दिया और उसकी हत्या की कोशिश करने लगा। किसी तरह सफाई कर्मी ने वहां से भागकर अपनी जान बचायी। 


जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही अन्य सफाई कर्मी डेहरी नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करने लगे। सफाई कर्मियों ने काम-काज ठप कर दिया। नगर परिषद कार्यालय सभी सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गये। 


पीड़ित सफाई कर्मी श्रवण कुमार ने बताया कि जब वह वार्ड नंबर 27 की गली नंबर 6 में कचरा उठाने गया था तब एक युवक से उनका विवाद हो गया। बाद में यह युवक डेहरी के बस स्टैंड के पास श्रवण कुमार का पीछा करते हुए पहुंचा और उन पर पिस्टल तान दिया और हत्या करने की कोशिश की। किसी तरह श्रवण अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा। 


इस घटना के विरोध में सभी सफाई कर्मचारियों ने डेहरी नगर निगम कार्यालय पर धरना दिया और काम ठप कर दिया। उन्होंने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। डेहरी डालमियानगर नगर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी प्रणव कुमार ने बताया कि उन्हें जब इस मामले की जानकारी मिली है उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। वे सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें काम पर वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं।news imagenews imagenews imagenews image

news image