ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
15-Oct-2024 02:44 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: रोहतास के सासाराम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल के शिक्षक पर क्लासरूम में छोटी-छोटी छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। इस बात की जानकारी तब मिली जब लड़कियों ने दशहरा की छुट्टी के बाद स्कूल जाने से इनकार कर दिया।
दरअसल, तिलौथू के मध्य विद्यालय सोनौरा में छोटी-छोटी छात्राओं ने अपने ही स्कूल के शिक्षक पर 'बैड-टच' का आरोप लगाया है। जिसको लेकर बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर जोरदार हंगामा मचाया। अभिभावकों के हंगामे के बाद हेडमास्टर ने पुलिस को बुलाया। बच्चियों एवं अभिभावकों के बात सुनने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक मो. इस्तियाक को हिरासत में ले लिया है।
लोगों का कहना है कि दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद बहुत सी बच्चियों स्कूल जाने से मना कर रही थी। जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि स्कूल के शिक्षक मो. इश्तेयाक दूसरी तथा तीसरी कक्षा के बच्चियों को गलत तरीके से छूते हैं। इसके बाद गांव के लोग आग बबूला हो गए।
महिलाएं तथा अन्य लोग विद्यालय पहुंचकर स्कूल के प्रिंसिपल से जवाब तलब करने लगे। इस पूरे मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप किया है और बच्चियों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ एवं जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है।