ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
23-Sep-2024 12:53 PM
By First Bihar
ROHTAS : बिहार में इन दिनों गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। कई नदियां लाल निशान से ऊपर बह रही है। इससे कई गांव के तालाब और पोखरे भी जलमग्न हो गए हैं। लिहाजा, अब खबर यह आ रही है कि लोग तलाब में डूब रहे हैं और उनकी मौत हो रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा है।
जानकारी के अनुसार, रोहतास के तिलौथू सयना गांव के जंगल के तालाब में डूबने से एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक का नाम गुड़िया कुमारी था। वह बकरी चराने गई थी। इसी दौरान तालाब में नहाने लगी और गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गई। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है।
बताया जा रहा है कि मृतक गुड़िया कुमारी कछवा थाना के सबारी गांव की रहने वाली थी तथा वह अपने ननिहाल में रह कर पढ़ाई लिखाई करती थी। इस हादसे के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना देने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया।