मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
10-Oct-2024 04:01 PM
By First Bihar
ROHTAS: रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के आनंद नगर में एक 20 साल की नवविवाहिता ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस संबंध में मृतका श्रद्धा गुप्ता के पति मयंक पांडेय को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
बताया जाता है कि 28 अप्रैल 2024 को मयंक ने श्रद्धा से प्रेम विवाह किया था। मयंक पांडेय फिलहाल सूर्यपुरा प्रखंड के सिबोबहार में स्थित उच्च विद्यालय में शिक्षक हैं। 6 महीने पहले ही शिक्षक मयंक पांडे ने श्रद्धा गुप्ता से प्रेम विवाह किया था।
श्रद्धा चेनारी के तेतरा गांव की रहने वाली थी। वहीं मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। फिलहाल पुलिस शिक्षक पति मयंक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।