ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक Bihar bijli chori : बिहार में बिजली चोरी पर हाईटेक शिकंजा, इस तरीके से होगी सटीक निगरानी; सरकार शुरू करने जा रही नया काम

प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था प्रेमी, परिजनों ने पीट-पीटकर ले ली जान

प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था प्रेमी, परिजनों ने पीट-पीटकर ले ली जान

26-Jan-2020 03:37 PM

By RANJAN KUMAR

SASARAM: प्रेमी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर चला गया था. दोनों मिलने के दौरान रात में बात कर रहे थे. इस दौरान ही प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया और पीट-पीटकर उसकी जान ले ली. यह घटना रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के नव-परासी गांव की है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विकास कुमार मिश्रा जो मूल रूप से बक्सर का रहने वाला था. लेकिन अपने ननिहाल मानिक-परासी में रह रहा था. वह शनिवार की रात बगल के गांव नव-परासी में एक घर में अपनी प्रेमिका से मिलने वह चला गया. जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. 

गांव के बाहर युवक को लोगों ने बेसुध देखा तो तुरंत उसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरारी लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है.