ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
03-Feb-2024 02:42 PM
By RANJAN
ROHTAS: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधियों ने रोहतास में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। जहां सीएसपी सेंटर को निशाना बनाया गया है। बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी केंद्र से 2 लाख 70 हजार रूपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। रोहतास एसपी विनीत कुमार ने लूट की घटना की पुष्टि की है।
बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में अपराधी लूट के उद्धेश्य से पीएनबी के सीएसपी केंद्र में पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद अपराधियों ने पिस्टल तान दी और काउंटर में रखे दो लाख 70 हजार रूपये लूटकर मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर SP, ASP, थानाध्यक्ष सहित भारी संख्या में पुलिस टीम पहुंची। जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की गयी। वही जिले की सीमाओं को सिल किया गया है। अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में कर रही है।