ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
02-Mar-2024 09:01 PM
By RANJAN
SASARAM: रोहतास के करगहर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेमरी से एक फर्जी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पिछले महीने की 12 फरवरी को उपेंद्र कुमार ने बीपीएससी शिक्षक बहाली फेज -2 परीक्षा पास करने का दावा करते हुए 12 फरवरी को ही इस स्कूल में गणित शिक्षक के रूप में अपना योगदान दिया था।
लेकिन बाद में उक्त शिक्षक उपेंद्र कुमार के खिलाफ एक परिवाद प्राप्त हुआ। जिसमें दावा किया गया कि सासाराम के दहियार के रहने वाले उपेंद्र कुमार फर्जी तरीके से शिक्षक बहाल हुए हैं। जब इसकी गहनता से जांच की गई तो जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि तमाम तरह के तकनीकी जांच के उपरांत शिक्षक को फर्जी पाया गया। जिसके बाद फर्जी शिक्षक उपेंद्र कुमार को नगर थाना की पुलिस के हवाले किया गया। मध्य विद्यालय सेमरी के प्रधानाध्यापक द्वारा उक्त मामले में एफआईआर की जा रही है।