मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
01-Jun-2023 05:51 PM
By RANJAN
ROHTAS: रोहतास जिले के डेहरी में फर्जी क्लिनिक के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। इंद्रपुरी सहायक थाना क्षेत्र के कटार स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। छापामारी के दौरान पता चला कि 'जनता हॉस्पिटल' नामक निजी क्लिनिक फर्जी रूप से चलाया जा रहा था।
इस क्लिनिक का ना तो कोई रजिस्ट्रेशन है और ना ही कोई कागजात ही है। डिहरी के अंचलाधिकारी अनामिका कुमारी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के बाद निजी क्लिनिक को सील कर दिया गया। इस दौरान डेहरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार भी मौजूद थे।
इस दौरान पाया गया कि अस्पताल में विभिन्न तरह के रोगों के इलाज का दावा किया जाता था। एक्सरे, पैथोलॉजी के अलावे सर्जरी की भी व्यवस्था थी। लेकिन जांच के दौरान कोई भी डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ नजर नहीं आया। न ही किसी से संबंधित कागजात भी संचालक ने प्रस्तुत किया। जिसके बाद अंचलाधिकारी ने निजी क्लिनिक को सील कर दिया और संचालक को नोटिस थमाया गया।