ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

रोहतास में अपराधियों ने आरा मशीन संचालक को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

18-Nov-2019 09:49 PM

By Ranjan Kumar

ROHTAS : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है रोहतास जिले से जहां अपराधियों एक आरा मशीन के संचालक को गोली मार दी. वारदात को अंजाम देकर अपराधी बाइक से भाग निकले. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के डेहरी थाना इलाके की है. जहां तार बंगला चौक पर बाइक सवार अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया. जख्मी व्यक्ति की पहचान सूरज चौधरी के रूप में की गई है. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जिसे इलाज के लिए एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने सूरज को पीछे से गोली मारी और फिर बाइक से भाग निकले. स्थानीय लोगों ने जख्मी सूरज को अस्पताल में भर्ती कराया. 


घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. डेहरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. जख्मी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जांच की जा रही है.