ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / रोहतास में तीन विधायकों के ऊपर केस दर्ज, कोरोना गाइडलाइन का नहीं किया...

रोहतास में तीन विधायकों के ऊपर केस दर्ज, कोरोना गाइडलाइन का नहीं किया था पालन

13-Apr-2021 07:40 AM

By Ranjan Kumar

SASARAM : राज्य के तीन विपक्षी विधायकों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नासरीगंज के बाराडीह गांव में कोरोना गाइडलाइन तोड़ते हुए विधायकों और जनप्रतिनिधियों का जमावड़ा लगा था। आरजेडी के वरिष्ठ नेता रामनाथ यादव के नेतृत्व में आयोजित समारोह में नोखा से आरजेडी की विधायक सह पूर्व मंत्री अनिता चौधरी, काराकाट के माले विधायक अरुण सिंह, दिनारा के विधायक विजय मंडल इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 


इन विधायकों के अलावे जिला परिषद के अध्यक्ष नथुनी पासवान, डेहरी की प्रखंड पमुख पूनम पासवान, आरजेडी नेता नकीब खां को कार्यक्रम मदन सम्मानित किया गया था। इस कार्यक्रम के अयोजननकी अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई थी। आयोजन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं दिखा था। 


कार्यक्रम का अनुमति नहीं लेने के मामले में तीनों विधायक समेत कई लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। इसको स्थानीय थाने में सीओ श्याम सुंदर राय ने एफआईआर दर्ज कराई है। सीओ की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में पूर्व जिला पार्षद सह वर्तमान जिला परिषद के पति अरुण कुमार सिंह उर्फ दारा, विधायक विजय कुमार मंडल, विधायक अरुण सिंह, अनिता चौधरी आदि के नाम हैं।