ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / Rohtas Crime News: पितृपक्ष में पिता के कर्ज को चुकाने के लिए अपराधी...

Rohtas Crime News: पितृपक्ष में पिता के कर्ज को चुकाने के लिए अपराधी बना बेटा, लेखपाल से मांग दिया 15 लाख का सोना; पुलिस ने ऐसे दबोचा

28-Sep-2024 03:53 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: रोहतास के सासाराम से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पितृपक्ष में अपने पिता द्वारा लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए बेटा अपराधी बन गया। युवक ने एक लेखपाल से 15 लाख के सोना का डिमांड कर दिया और नहीं देने पर लेखपाल के भाई की हत्या करने की धमकी दे दी हालांकि पुलिस ने उसे धर दबोचा।


दरअसल, पूरा मामला सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। बैजला के रहने वाले मनीष कुमार चेनारी प्रखंड में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। उन्हें 23 सितंबर को व्हाट्सएप पर एक कॉल आया कि वह 10 दिनों के अंदर 15 लाख रुपए का सोना खरीद कर अपराधियों के बताए गए जगह पर छुपा कर रख दें। अन्यथा उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी।


लेखपाल ने मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया। थाने मे केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस की विशेष टीम ने मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस के पूछताछ में युवक ने जो बात बताई उसे सुनकर पुलिस वाले भी दंग रह गए। 


करगहर थाना क्षेत्र के नाद निवासी जयकुमार ने पुलिस को बताया है कि उसके पिता ने काफी कर्ज ले रखा था। ऐसे में लेनदार प्रतिदिन उनके घर आकर उन लोगों को परेशान करते थे। इससे बचने के लिए उसने यह रास्ता अपनाया। पितृपक्ष का पखवाड़ा चल रहा है ऐसे में पिता के द्वारा लिए गए ऋण को चुकाने के लिए उसने लेखपाल से रंगदारी मांगी थी।


news image