ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Rohtas Crime News: DSP पर मर्डर का आरोप: मृतक के परिजनों से मिलने के बाद बोले चेतन आनंद..दोषियों को मिले फांसी की सजा

29-Dec-2024 07:19 PM

By First Bihar

ROHTAS: सासाराम के ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल एवं बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों के साथ झड़प के दौरान पुलिस की गोली से हुई हत्या मामले में पीड़ित परिवारों से मिलने आए बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन के पुत्र सह शिवहर विधायक चेतन आनंद ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 


उन्होंने कहा कि इगो में आकर किसी सरफिरे पुलिस अधिकारी द्वारा हीं इस तरह की हत्या की जा सकती है। अगर एक मिनट के लिए यह मान भी लिया जाए कि वहां कोई विवाद था लेकिन किसी के ऊपर गोली चलाने का अधिकार खास तौर से पुलिस को नहीं है।


चेतन आनंद ने कहा कि यहां आने के बाद जानकारी मिल रही है कि यातायात डीएसपी द्वारा युवकों से पैसे की मांग की जा रही थी, इसलिए रोहतास एसपी को इस मामले में भी जांच करानी चाहिए। हम मानते हैं कि अगर मामले में डीएसपी आदिल बिलाल दोषी हैं तो उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 


उन्होंने कहा कि पूरे मामले में डीएसपी के एक बॉडीगार्ड की भी संलिप्तता है और दोनों के ऊपर स्पीडी ट्रायल करा कर कड़ी सजा होनी चाहिए। वहीं बादल एवं उनके परिजनों को न्याय मिले इसके लिए विधायक चेतन आनंद ने जल्द हीं मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले को अवगत कराने की बात कही है।


 बता दें कि शिवहर विधायक चेतन आनंद सर्वप्रथम ओम प्रकाश राणा उर्फ बादल के पैतृक गांव सिलारी जाकर परिजनों को सांत्वना दी। जिसके बाद घटनास्थल का मुआयना करते हुए पटना के लिए रवाना हुए।


दरअसल शुक्रवार की देर रात कुछ युवक नगर थाना क्षेत्र के एक निजी कैंपस में एक मित्र की जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। तभी बर्थडे पार्टी में हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मृतक के परिजनों ने ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार, बीती रात कुछ युवक एक कैंपस में बर्थडे पार्टी मना रहे थे, तभी ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल अपने पुलिस बल के साथ वहाँ पहुँचे और युवकों से उलझ पड़े। 


परिजनों का आरोप है कि इस दौरान डीएसपी ने अपनी रिवाल्वर से 10 से 15 राउंड फायरिंग की, जिसमें 34 वर्षीय आकाश राणा नामक एक युवक की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो अन्य युवक भी इस घटना में घायल हुए हैं। आकाश राणा के सीने में गोली लगी थी। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिजन इस मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।