ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

दुल्हन को रास्ते से दबंगों ने किया अगवा, हथियार दिखाकर युवकों ने घटना को दिया अंजाम

26-Aug-2020 10:55 AM

DESK: शादी के बाद विदाई हो रही थी. इस दौरान जैसे गांव से आगे दुल्हन बढ़ी की गांव के ही युवकों ने दुल्हन को हथियार दिखाकर पहले डोली रोकी और फिर दुल्हन का अपहरण कर फरार हो गए. इस दौरान दूल्हे ने विरोध की तो दबंगों ने उसकी जान मारने की धमकी दे डाली. यह घटना हरियाणा के रोहतक की है. 

दूल्हा ने दर्ज कराया केस

बताया जा रहा है कि मोखरा गांव में एक दलित समुदाय की युवती की शादी के बाद वह अपने ससुराल जा रही थी. इस दौरान युवती गांव के ही दबंग युवकों ने हथियार के बल पर डोली रुकवा कर दुल्हन को लेकर फरार हो गए. घटना के बाद दूल्हा कलानौर पुलिस थाना पहुंचा दुल्हन के अपहरण का केस दर्ज कराया. 

पुलिस ने दुल्हन को किया बरामद

केस दर्ज दोने के बाद पुलिस हरकत में आई और दुल्हन को बरामद कर लिया. दुल्हन एक आरोपी के बुआ के घर से बरामद हुई है. फिर उससे थाना लेकर पुलिस आई. अपहरण के बारे में पुलिस ने बताया कि युवती के गांव रहने वाले उच्च जाति के युवक मोहित ने अपने साथियों के साथ किया. दुल्हन बरामद हो गई है. उसका मेडिकल और बयान दर्ज कराया जा रहा है.

दुल्हन को परेशान करता था युवक

अपहरण के बाद युवती ने बताया कि उससे गांव का रहने वाला आरोपी शादी से पहले से ही उसको परेशान करता था. दुल्हन के पिता ने पुलिस से बताया कि इन बदमाशों के खौफ की वजह से ही दुल्हन के परिजनों ने उसकी कम उम्र शादी करनी पड़ी. वह बेटी के साथ गलत का करना चाहता था. पुलिस उससे फांसी की सजा दिलाए. फिलहाल पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.