ब्रेकिंग न्यूज़

जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना

सेमीफाइनल में हार के बाद रोहित शर्मा ने कहा- मेरा मन भारी है, आपका भी होगा

12-Jul-2019 03:21 PM

By 3

DESK : भारतीय टीम सेमीफाइनल में मैच हारकर विश्व कप से बाहर हो गई है. जिसके बाद टीम के धुरंधर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक भावुक ट्वीट किया है. रोहित शर्मा ने अपने ट्विट में लिखा है कि 'अहम समय में हम एक टीम के तौर पर अपना बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. 30 मिनट के खराब क्रिकेट ने कप जीतने का हमारा मौका छीन लिया। मेरा मन भारी है और मैं जानता हूं कि आपका भी होगा.' अपने फैन्स का शुक्रिया अदा करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, 'घर से दूर यहां आप सब का साथ मिला. यूके में हम जहां भी खेले, स्टेडियम को नीले रंग में रंगने के लिए आप सभी का शुक्रिया.' भारत भले ही विश्व कप से बाहर हो गया है लेकिन अबतक रोहित सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में टॉप पर हैं. रोहित शर्मा ने 9 मैचों में 648 रन बनाए हैं.