ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / रोहित बिग्रेड की जीत पर राष्ट्रपति और PM मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने...

रोहित बिग्रेड की जीत पर राष्ट्रपति और PM मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

30-Jun-2024 07:48 AM

By First Bihar

PATNA: टीम इंडिया की जीत के बाद फैंस सड़कों पर जश्न मना रहे थे। पठाखे फोड़ रहे हैं। मिठाईयां बांट रहे हैं। मानों 29 नवंबर की रात देश दीवाली मना रहा हो। जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग खुशी से झूम उठे हैं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी समेत कई राजनेता ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है।


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, ‘टी20 विश्व कप जीतने के लिए टीम इंडिया को मेरी हार्दिक बधाई। कभी न हार मानने की भावना के साथ, टीम कठिन परिस्थितियों से गुजरी और पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में यह एक असाधारण जीत थी। शाबाश, टीम इंडिया, हमें आप पर गर्व है।


इसके अलावा पीएम मोदी ने लिखा है कि टीम इंडिया को इस भव्य विजय के लिए सभी देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई। आज 140 करोड़ भारतवासी आपके इस प्रदर्शन से गर्व महसूस कर रहे हैं। खेल के मैदान में आपने वर्ल्ड कप जीता और हिन्दुस्तान के गली-मोहल्ले में आपने देश वासियों का दिल जीत लिया।


उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रोहित ब्रिगेड को जीत की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा,"विश्व कप में शानदार जीत और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बधाई! सूर्या, क्या शानदार कैच है! रोहित, यह जीत आपके नेतृत्व का प्रमाण है। राहुल, मुझे पता है कि टीम इंडिया को आपके मार्गदर्शन की कमी खलेगी। ब्लू में शानदार खिलाड़ियों ने हमारे देश को गौरवान्वित किया है।