ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / रोहिणी का ऑपरेशन हुआ सफल, अब लालू को लगाई जा रही बेटी की...

रोहिणी का ऑपरेशन हुआ सफल, अब लालू को लगाई जा रही बेटी की किडनी

05-Dec-2022 12:37 PM

DESK : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज किडनी ट्रांसप्लांट हो रहा है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य पिता को अपना किडनी दे रही हैं। फिलहाल रोहिणी आचार्य का ऑपरेशन सफल हो गया है। उनकी एक किडनी निकाल ली गई है, जो अब उनके पिता लालू यादव को लगाई जा रही है। फिलहाल रोहिणी आचार्य पूरी तरह ठीक हैं। बताया जा रहा है कि लालू यादव के ऑपेरशन में लगभग 4 घंटे का समय लग जाएगा। 



रोहिणी आचार्य की बड़ी बहन मीसा भारती ने अपने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से ये जानकारी दी है कि उनकी छोटी बहन रोहिणी आचार्य का ऑपेरशन सफल हो गया है। और अब वे बिल्कुल ठीक हैं। रोहिणी आचार्य एक डोनर के तौर पर अस्पताल में एडमिट हैं, जिनका ऑपेरशन पूरा हो चूका है। अब यही किडनी लालू यादव को लगाई जा रही है। रविवार को डॉक्टर्स ने सलाह दी थी कि ऑपरेशन से पहले उनका प्री-सर्जरी टेस्ट किया जाए, जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया। आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य अपने पिता को किडनी डोनेट कर रही हैं। रोहिणी अपने पति और बच्चों के साथ सिंगापुर में ही रहती हैं। इस वक्त लालू यादव के परिवार के ज्यादातर सदस्य सिंगापुर में ही हैं। 



आपको बता दें, लालू यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव के साथ सिंगापुर रवाना हुए थे। जबकि लालू की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और मीसा भारती पहले से ही सिंगापुर में हैं। ऑपरेशन से पहले रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा था- हम तैयार हैं। अब उनका ऑपेरशन पूरा हो चूका है और लोग उन्हें लालू की शेरनी बेटी बता रहे हैं। 



आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव को किडनी से जुड़ी समस्या है, जिसके लिए वे सिंगापुर गए हैं। लालू यादव लंबे समय से किडनी से जुड़ी बिमारियों से जूझ रहे हैं। कई बार उनकी हालत बेहद खराब भी हो जाती है। पिछले दिनों उन्हें दिल्ली एम्स में एडमिट कराया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। इसके बाद बिना देरी किए लालू सिंगापुर गए और वहां के डॉक्टर्स से चेकअप कराया। अब आज उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया जा रहा है।