ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Rohini Blast: रोहिणी ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, गृह मंत्रालय ने...

Rohini Blast: रोहिणी ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट; NIA करेगी जांच

20-Oct-2024 03:17 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के पास रविवार की सुबह हुए ब्लास्ट के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। ब्लास्ट की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंप दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जांच एजेंसियों से रिपोर्ट मांगी है।


दिवाली से पहले हुए ब्लास्ट के बाद हड़कंप मच गया है। मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। घटनास्थल पर दिल्ली पुलिस की टीम के अलावा स्पेशल सेल, एनआईए, सीआरपीएफ, एनएसजी और एफएसएल की टीमें छानबीन कर रही हैं। पूरे इलाके की घेराबंद कर दी गई है।


अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस बम प्लांट करने वालो को तलाश कर रही है। हाई अलर्ट के बीच सभी इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मोबाइल टावर के जरिए कल रात से लेकर आज सुबह तक के कॉल डेटा को ट्रैस किया जा रहा है।


सूत्र बताते हैं कि दिल्ली में त्योहारों के मौके पर बड़ी आतंकी साजिश की खुफिया जानकारी थी। इसको लेकर सभी जिलों को अलर्ट किया गया था। सुरक्षा को लेकर एहतियात बरती जा रही थी और अलर्ट वाले इलाको में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए जोरदार धमाके के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं।