मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
21-Jun-2023 08:14 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई के सदर थाना क्षेत्र के काकन गांव में सड़क निर्माण कार्य में लगे कंपनी से लेवी मांगने वाले हार्डकोर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान जमुई सदर थाना के मोस्ट वांटेड अपराधी शुभम कुमार उर्फ बहादुर सिंह के रूप में हुई है। जो सदर थाना क्षेत्र के काकन गांव का रहने वाला है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बीते 18 जून को सदर थाना क्षेत्र के काकन गांव में सड़क निर्माण में लगे कंपनी से 10 लाख की रंगदारी मांगी गयी थी। रंगदारी नहीं देने पर मुंशी और कर्मी के साथ मारपीट की गयी थी। इस संबंध में सुदीप कुमार ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
मामले के उद्भेदन को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन के निर्देश में सदर एसडीपीओ डॉ.राकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम को यह सूचना मिली कि अपराधी शुभम कुमार उर्फ बहादुर सिंह अपने घर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर उक्त अपराधी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त किया गये मोबाइल एवं सिम कार्ड को बरामद किया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार शुभम कुमार पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। शुभम का अपराधिक इतिहास रहा है। शुभम कुमार ने काकन गांव में हुए 4 हत्या की घटनाओं में अपनी संलिप्तता भी पुलिस के समक्ष स्वीकार की है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावे सदर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।