ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार : सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिसवाले की मौत, घर में...

बिहार : सड़क हादसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिसवाले की मौत, घर में मचा कोहराम

11-Apr-2021 12:42 PM

AURANGABAD : औरंगाबाद जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक ट्रैक्टर और पिकअप वैन की जोरदार भिड़ंत के कारण ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान 58 वर्षीय होमगार्ड सत्येंद्र यादव के रूप में की गई है. वहीँ इस घटना में पिकअप ड्राइवर भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल ड्राइवर की पहचान राना शहर कदम तल निवासी प्रिंस कुमार के रूप में की गई है. 


घटना औरंगाबाद के दाउदनगर में मौलाबाग नहर पुल मोड़ के पास घटी. बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर और पिकअप में भीषण भिड़ंत हो गई. जोरदार टक्कर के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड सत्येंद्र यादव के साथ पेड़ से जा टकराया जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. इधर, सत्येंद्र यादव के घर में मौत से कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


हादसे की सूचना पाकर दाउदनगर के पुलिस इंस्पेक्टर विजयेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के शव को थाना लाया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.