Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
03-Aug-2020 03:11 PM
PATNA: रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने मुंबई पुलिस का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अनुसंधान करने गए पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वॉरेंटाइन करना गलत है. यह दर्शाता है कि इस पूरे अनुसंधान को प्रभावित करने में कहीं ना कहीं मुंबई पुलिस की अहम भूमिका है.
इतने दिनों से सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की जांच संदेहास्पद थी और जब बिहार पुलिस की टीम जाकर सही तथ्यों को उजागर करने का प्रयास कर रही थी. उनके साथ कैदियों जैसा बर्ताव किया गया और अब पटना के सिटी एसपी वहां अनुसंधान के लिए पहुंचते हैं और उनका स्वागत उन्हें क्वॉरेंटाइन करके किया गया है.
हम चेतावनी देना चाहते हैं महाराष्ट्र की पुलिस और उन हत्यारों को कि बिहार के लोगों को इतना कमजोर ना समझे, वरना हम सब उठ कर वहां पहुंच जाएंगे. देश का संविधान और लोकतंत्र अभी इतना कमजोर नहीं हुआ है कि इस तरह से किसी की हत्या कर दी जाए और हम चुप बैठे रहें.