ब्रेकिंग न्यूज़

पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए

कुशवाहा ने नए घोटाले का खोला पिटारा, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में गड़बड़ी का आरोप

14-Jul-2019 04:07 PM

By 9

PATNA:  रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ड्रीम योजना स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में भारी घोटाले का आरोप लगाया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है. रालोसपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा जब मीडिया से मुखातिब हुए तो उनके निशाने पर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार थे. उपेंद्र कुशवाहा ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में कागज में तो प्रिंसिपल और शिक्षकों की पोस्टिंग कहीं और होती है लेकिन वो कहीं और काम कर रहे हैं. बिहार में बाढ़ की ताजा हालत पर बोलते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महज दिखावे के लिए मुख्यमंत्री हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं. राज्य सरकार पर बाढ़ से पहले तैयारी नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जब बाढ़ आती है तभी सरकार इसकी तैयारियों में जुटती है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार पहले से तैयारी करती तो ऐसी नौबत नहीं आती. रालोसपा नेता ने कहा कि बाढ़ में अधिकारियों का दौरा सरकारी खजाने की लूट है. इस दौरान उन्होंने राबड़ी देवी के ट्वीट का भी समर्थन किया. पटना से राहुल की रिपोर्ट