ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / JDU में विलय के लिए अंतिम कदम बढ़ाएंगे कुशवाहा, RLSP को दो दिवसीय...

JDU में विलय के लिए अंतिम कदम बढ़ाएंगे कुशवाहा, RLSP को दो दिवसीय बैठक आज से होगी शुरू

13-Mar-2021 06:58 AM

PATNA : जनता दल यूनाइटेड पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विलय को लेकर उपेंद्र कुशवाहा आज से अंतिम कदम बढ़ाएंगे। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की पटना में आज से दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक शुरू होगी। दो दिनों तक कुशवाहा अपनी पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय परिषद, प्रदेश पदाधिकारियों और राज्य परिषद, जिलाध्यक्षों और प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर विलय का मसौदा तय करेंगे। 


पटना के आशियाना नगर स्थित दिपाली गार्डन में दो दिनों तक आयोजित इस बैठक के अंदर कुशवाहा पार्टी के नेताओं को यह समझाने का प्रयास करेंगे कि उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के साथ विलय का फैसला क्यों किया है। जेडीयू पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का विलय अब केवल औपचारिकता मात्र है। विलय के मुद्दे पर उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश कुमार के साथ कई दफे बातचीत हो चुकी है। दोनों नेताओं ने विलय का फार्मूला भी तय कर रखा है लेकिन इस पर से अब भी पर्दा उठना बाकी है। माना जा रहा है कि जेडीयू में जाने के बाद उपेंद्र कुशवाहा को नीतीश कुमार कोई बड़ी भूमिका दे सकते हैं। संगठन में महत्वपूर्ण पद के साथ-साथ भविष्य में राज्यपाल कोटे से बनने वाले एमएलसी में भी कुशवाहा या उनके किसी करीबी को विधान परिषद भेजा जा सकता है। 


उपेंद्र कुशवाहा के लिए जनता दल यूनाइटेड में अपनी पार्टी का विलय कराने का फैसला आसान नहीं था। उन्होंने जब से नीतीश प्रेम दिखाना शुरू किया उसके बाद पार्टी के कई नेता साथ छोड़ कर जा चुके हैं। शुक्रवार को पार्टी के प्रभारी अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा समेत कई नेताओं ने रालोसपा छोड़कर आरजेडी का दामन थाम लिया। इन नेताओं की तरफ से यह भी दावा किया जा रहा है कि कुशवाहा जैसे ही विलय का ऐलान करेंगे वैसे ही पूरी पार्टी खाली हो जाएगी और कुशवाहा अकेले ही नीतीश के साथ जा पाएंगे। आज से सबकी नजरें रालोसपा के इस महत्वपूर्ण बैठक पर टिकी होंगी।