ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / RLJP ने लालू यादव को बताया दलित विरोधी, कहा- दलितों को बंधुआ मजदूर...

RLJP ने लालू यादव को बताया दलित विरोधी, कहा- दलितों को बंधुआ मजदूर समझते हैं RJD सुप्रीमो

25-Oct-2021 04:43 PM

PATNA : कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास को 'भकचोन्हर' कहने के बाद राजद सुप्रीमो एनडीए नेताओं के निशाने पर आ गए हैं. रालोजपा ने भी लालू यादव पर जबरदस्त हमला बोला है. रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि लालू दलित विरोधी हैं और हमेशा से दलितों का अपमान करते रहे हैं. अभी उन्होंने कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है जिससे बिहार के दलित समाज में काफी आक्रोश है.


श्रवण अग्रवाल ने कहा कि लालू यादव को अपने दलित विरोधी बयान को लेकर देश के दलितों से माफी मांगनी चाहिए. रालोजपा लालू यादव द्वारा भक्त चरण दास के लिए प्रयोग किए गए अपमानजनक शब्द की कड़ी निंदा करती है. 


श्रवण अग्रवाल ने कहा कि पहले भी कर्पूरी ठाकुर, राम सुंदर दास और रामविलास पासवान तक लालू यादव ने सभी नेताओं का अपमान किया है. लालू यादव कर्पूरी ठाकुर को कपटी ठाकुर कह कर उनका मज़ाक उड़ाते थे. देश के दूसरे अम्बेडकर रामविलास पासवान को कभी काला बिलार तो कभी मौसम वैज्ञानिक कह कर बार बार सार्वजनिक मंचों से उनका अपमान करते रहे और अब वर्तमान में जीतन राम मांझी और भक्त चरण दास के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है. दलित विरोधी लालू यादव ने बिहार की राजनीति में दलितों को हमेशा बंधुआ मजदूर समझा और उनका अपमान करते रहे है. 


रालोजपा प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा कि लालू यादव हमेशा दलित विरोधी रहे हैं और अभी भी हैं. जेल जाने से उनमें कोई बदलाव नहीं आया है. दलित विरोधी आचरण के कारण ही राजद लोकसभा चुनाव में शून्य पर आउट हो गई थी. इस उपचुनाव में भी राजद की करारी हार होगी. बिहार के जागरूक दलित मतदाता इस उपचुनाव में लालू यादव के अहंकार को चकनाचूर करेंगे.