ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Home / news / RLJP में टूट की खबरों पर बोले प्रिंस राज, चिराग का नाम लिए...

RLJP में टूट की खबरों पर बोले प्रिंस राज, चिराग का नाम लिए बगैर कहा.. कुछ लोग चला रहे प्रोपेगेंडा

14-Aug-2022 11:55 AM

PATNA : RLJP ने पार्टी में टूट की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया पर RLJP में टूट की खबरें आने के बाद आज पार्टी के पांच में से तीन सांसदों ने मीडिया के सामने आए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने कहा है कि आरएलजेपी पूरी तरह से एकजुट है और पार्टी को अपने सांसदों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने चिराग पासवान का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग हमारी पार्टी के बदनाम करने के लिए मीडिया में प्रोपेगेंडा चला रहे हैं।


प्रिंस राज ने कहा कि जिसने भी यह किया है उसने बहुत ही शर्मनाक काम किया है। हमारी पार्टी के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने वाले पहले अपने बारे में सोंचे कि वे कहां हैं, रामविलास लोजपा पूरी तरह से एकजुट है।प्रिंस राज ने कहा कि उनकी पार्टी पूरी मजबूती के साथ एनडीए के साथ खड़ी है। उन्होंने चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा कि हम बीजेपी के एक इमानदार साथी हैं, हमें कोई हनुमान नहीं बनना है। जो लोग हनुमान बने उन्होंने लंका को जलाने के बजाए अयोध्या में ही आग लगा दी। 


वहीं उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि जंगलराज को समाप्त करने के लिए नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ गठबंधन किया था लेकिन एक बार फिर बीजेपी साथ छोड़कर उन्होंने महा जंगलराज के आगमन के संकेत दे दिए हैं। इस दौरान पार्टी के तीनों सांसदों ने कहा कि वे पार्टी के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं और RLJP में टूट की खबरों को अफवाह बताया।