ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार

Home / news / RLJP के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन सिंह का निधन, आसमयिक निधन से पार्टी में...

RLJP के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन सिंह का निधन, आसमयिक निधन से पार्टी में शोक की लहर

03-Dec-2021 08:42 PM

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन सिंह के आसमयिक निधन से पार्टी में शोक की लहर है। ब्रेन हेमरेज के कारण उनका निधन हुआ है। ललन सिंह के निधन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने शोक जताया है। रालोजपा के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने भी ललन सिंह जी के निधन पर दुख जताया है। वही हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने इस घटना को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। 


 राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने ट्विटर के जरीये अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि "मेरे अभिन्न मित्र और लोजपा के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन सिंह जी के असामयिक निधन की खबर से दुःखी हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं दुःख की इस घड़ी में शोकसंतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें।" 



RLJP के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि ललन सिंह जी हम सबके बीच नहीं रहें। उनके असामयिक निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। वे राजनीति में लंबे समय से सक्रिय थे। यह घटना बेहद दुखद है। प्रभु उनको अपने चरणों मे स्थान दे एवं परिजनों के इस दुख सहने की शक्ति दे।


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी ललन सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि "लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन सिंह जी आसमयिक निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु उनके परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।"