ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / RLJD के अध्यक्षों की सूची जारी, इन नेताओं को मिली जिम्मेवारी

RLJD के अध्यक्षों की सूची जारी, इन नेताओं को मिली जिम्मेवारी

19-May-2023 02:10 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है सभी राजनीतिक दल पार्टी और संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुट गए हैं। इस कड़ी में राष्ट्रीय लोक जनता दल को भी धारदार बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय लोक जनता दल के विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन के बाद उसके अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है।


राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा की अनुशंसा पर पार्टी के महासचिव रामपुकार सिन्हा ने विभिन्न प्रकोष्ठों के नवनियुक्त अध्यक्षों की सूची जारी की है। सूची के मुताबिक, सुभाष कुशवाहा को अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि संतोष गुप्ता को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, इं.स्मृति कुमुद को महिला प्रकोष्ठ, ठाकुर धर्मेंद्र सिंह को किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।


वहीं संतोष गोंड को अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, नागेन्द्र कुशवाहा को श्रमिक प्रकोष्ठ, अनंत कुमार गुप्ता को व्यवसायिक प्रकोष्ठ, सफदर इमाम को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और दीपक कुशवाहा को चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है। बता दें कि जेडीयू से अलग होकर उपेंद्र कुशवाहा हाल ही में राष्ट्रीय लोक जनता दल का गठन किया है।


news image