ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / आरके सिन्हा के आवास पर होली मिलन समारोह, पवन सिंह के गानों पर...

आरके सिन्हा के आवास पर होली मिलन समारोह, पवन सिंह के गानों पर झूमे बीजेपी कार्यकर्ता

13-Mar-2022 07:33 PM

PATNA: बीजेपी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा के पटना स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर बीजेपी के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। वैसे तो होली मिलन समारोह का यह कार्यक्रम हर साल होता है लेकिन इस बार का कार्यक्रम और धूमधाम के साथ मनाया गया। 4 राज्यों में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत के बाद यह कार्यक्रम और खास हो गया। भारी संख्या में आए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दी। इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता आरके सिन्हा और बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने फूलों की होली खेली और वहां मौजूद नेता और कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। 


कोरोनाकाल के बाद सार्वजनिक कार्यक्रम की स्वीकृति सरकार से मिलने के बाद आज होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के पटना स्थित आवास पर होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस रंगोत्सव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे थे। पुरुष कार्यकर्ता के साथ-साथ महिला कार्यकर्ताओं की भी भारी भीड़ होली मिलन समारोह में देखी गयी।बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने सबसे पहले कार्यक्रम में आए तमाम अतिथियों का स्वागत किया। ऋतुराज सिन्हा ने एक-एक कार्यकर्ताओं को चंदन का टीका लगाया और उनका अभिवादन किया। 


इस अवसर पर आरके सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी। ऋतुराज सिन्हा ने कहा की पांच राज्यों में से चार राज्यों में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है। इसलिए इस बार की होली खास है। परिणाम आने के बाद भाजपा का हर कार्यकर्ता लगातार होली मना रहा है। आज तो हमारे आवास होली का नजारा दिख रहा है। भाजपा का हर कार्यकर्ता और नेता अपने आवास पर होली का कार्यक्रम रख रहे हैं। 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जादू रंग है जो भाजपा के कार्यकर्ता के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह ने अपने अंदाज में होली के गीत गाए। पवन सिंह के होली के गीत पर लोग झूमते नजर आए। लोग खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। 


इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर ठुमके लगाए। इसके अलावा अभिनेत्री स्मृति सिन्हा, गायत्री अनुपमा यादव ने भी अपने सुरीले अंदाज़ में गाये गीतों से श्रोताओं का मंत्रमुग्ध कर दिया। अलीगढ से आये कलाकारों ने राधा कृष्ण की फूलों की होली से भी श्रोताओं को आकर्षित किया।इस मौके पर पटना जिला के हजारों बीजेपी कार्यकर्ता और नवादा,गया,नालंदा,भोजपुर और आरा,हाजीपुर के हजारों भाजपा कार्यकर्ता एवं केन्द्र एवं राज्य के कई  वरिष्ठ नेता इस होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए।



news image


news image