Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल, फायरिंग के बाद दशहत बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले
15-Nov-2023 04:06 PM
By First Bihar
PATNA: भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज पटना स्थित अपने आवास अन्नपूर्णा भवन में चित्रगुप्त भगवान की पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने देश और बिहार के लोगों के लिए खुशहाली की कामना की। इसके बाद पूर्व सांसद आरके सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री ने शहर के विभिन्न मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और बिहारवासियों को चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज की शुभकामनाएं दी।
आरके सिन्हा एवं ऋतुराज सिन्हा ने सर्वप्रथम अपने अन्नपूर्णा स्थित आवास पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा की। हरिद्वार से आए आचार्य ब्रजमोहन शर्मा और पंडित गोपाल झा ने पूजा को संपन्न कराया। इसके बाद पटना के इंद्रपुरी, महेश नगर, आशियाना नगर खाजपुरा, लेखा नगर, खगौल अनिसाबाद, बेऊर, महावीर नगर, गर्दनीबाग, यारपुर, चिरैयाटांड़, अशोक नगर, कंकड़बाग, हनुमाननगर, चौक शिकारपुर, सैदपुर, कदमकुआं, दरियापुर, लोहानीपुर, बांकीपुर, बोरिंग रोड सहित पटना के विभिन्न इलाकों में चित्रगुप्त पूजा समितियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त के पूजा पंडालों पर जाकर दर्शन किया।
आरके सिन्हा ने आज पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर, नौजर घाट में जाकर भगवान चित्रगुप्त की आराधना की। इसके साथ ही आज मंदिर में आए विशिष्ट अतिथियों और दूर दराज से आए चित्रांशों का स्वयं स्वागत किया। आप सभी इससे अवगत होंगे की भारत में भगवान चित्रगुप्त के भव्य मंदिरों में पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जिसके प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष भी आर के सिन्हा है।
इस बार पटना में लगभग 77 पूजा समितियों द्वारा भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित की गई हैं। जिनका सार्वजनिक विसर्जन कल पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर में बनाए कृतिम तालाब में किया जाएगा। गुरुवार को सबसे पहले सभी मूर्तियां सहाय सदन, तारामंडल के सामने में दिन में 11 बजे एकत्रित होंगी और वहीं से सभी एकसाथ पटना सिटी स्थित चित्रगुप्त मंदिर के लिए विसर्जन के लिए प्रस्थान करेंगी। आरके सिन्हा एवं ऋतुराज सिन्हा का भी स्वागत सभी पूजा समितियों के अध्यक्ष, महासचिव और सदस्यों द्वारा पूजा पंडालों में किया गया। इस मौके पर आरके सिन्हा के साथ चित्रगुप्त आदि मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव, रणवीर, अभिषेक बिन्नी, सतीश राजू, आनंद, संजय राय, सोनू, राजीव रंजन मौजूद रहे।