ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
10-Jan-2023 08:50 PM
PATNA: सप्ताह भर से पटना में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। तापमान में लगातार गिरावट आने से भीषण ठंड और शीतलहर से खासकर गरीब परिवार काफी परेशान है। इनकी इसी परेशानी को देखते हुए पूर्व सांसद आरके सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने एक छोटी सी पहल की है। आज पटना के कुर्जी स्थित अन्नपूर्णा भवन में सैकड़ो जरूरतमंदों लोगों के बीच कम्बल वितरित किया गया।
इस मौके पर जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार श्रीवास्तव “राजू” ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी भीषण ठंड को देखते हुए गरीबों के मसीहा पूर्व सांसद राज्यसभा आर. के. सिन्हा जी एवं उनके पुत्र राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा की सौजन्य से पूरे बिहार में कम्बल वितरण पखवारा चलाया जा रहा है। उसी के तहत आज उनके पटना आवास पर सैकड़ों गरीब महिलाओं एवं पुरूषों के बीच कम्बल वितरण किया गया |
उन्होंने बताया कि करीब पांच सौ लोगों के बीच आज कम्बल का वितरण किया गया और आगे भी ऐसे पुण्य के कार्य होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद आरके सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के नेतृत्व में लगातार राजधानी पटना समेत राज्य के कोने कोने में कम्बल वितरण का कार्यक्रम अनवरत जारी है। कम्बल प्राप्त करने वाले गरीबों,असहायों,वृद्धजनों, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों ने पूर्व सांसद आरके सिन्हा और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा की खूब तारीफ की और उनका जयजयकार किया।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से अभिषेक सिंह, संजय राय, रणबीर कुमार, धर्मेन्द्र यादव, मुकेश पासवान, राजीव रंजन यादव, आनंद मिश्रा, इन्द्रजीत कुमार, रामप्रवेश प्रसाद, विकाश सिंह, अर्जुन प्रसाद, अनिल कुमार सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।