मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
27-Jan-2024 01:14 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सियासी उलटफेर को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर आज तस्वीर साफ हो सकती है। आज आरजेडी विधायक दल की बैठक शुरूहो गई है। ये तमाम संकेत बता रहे हैं कि आरजेडी और जेडीयू के रास्ते अलग हो गए है। जेडीयू के सासंदों ने मोदी-नीतीश साथ को जरूरी बताना शुरू कर दिया है। वहीं, राजद के विधायक अब नीतीश कुमार के खिलाफ बोलना शुरू कर चुके हैं। इस बीच तेजस्वी के सरकारी आवास पर राजद विधायक की बैठक जारी है। इस बैठक में गए विधायकों का फोन बाहर रखवा लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में सियासी हलचल के बीच आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक शुरू हो गई है। सभी विधायक तेजस्वी यादव के 5 देशरत्न मार्ग आवास पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा बैठक में आरजेडी के बड़े नेता भी पहुंचे हैं। यहां पहुंचने वाले सभी विधायकों और नेताओं के फोन बाहर रखवाए गए हैं। इससे पहले राबड़ी आवास पहुंचे पार्टी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि विधायक दल की बैठक के बाद सब कुछ स्पष्ट कर दिया जाए।
वहीं, भाजपा के विधायक दल की बैठक से पहले बीजेपी ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। जो थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। कोर कमिटी के सदस्य प्रदेश कार्यालय पहुंच रहे हैं। बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े भी पटना पहुंच चुके हैं। बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक चाणक्य होटल में शुरू हो गई है. इस बैठक में मौजूदा सियासी घटनाक्रम को लेकर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय होगी।