ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar IG news : IG के घर पहुंची पुलिस, 2 घंटे से बंद कमरे में हो रही पुछ्ताक्ष; पूर्व सांसद और वर्तमान विधयाक केस से जुड़ा है मामला; SP ने जारी किया था नोटिस Bihar cab service : बिहार में ‘भारत टैक्सी’ की एंट्री, ओला-उबर से 30% तक सस्ती होगी सवारी; जानिए क्या है ख़ास प्लान Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 15वां दिन: लॉ एंड ऑर्डर पर घिरी सरकार, विनियोग विधेयक 2026 होगा पेश Bihar MDM News : अब बच्चों के खाने पर होगी सीधी निगरानी, तीन साल तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड; शिक्षा विभाग का सख्त फैसला Bihar sand mining raid : अवैध बालू खनन पर छापेमारी के दौरान हमला, होम गार्ड घायल; जब्त ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए माफिया NEET student death case : NEET छात्रा मौत मामले में बड़ा एक्शन, रीना कुमारी से CBI की लंबी पूछताछ; जानिए क्या है इनका इस केस से नाता Bihar Police Week 2026: हर पुलिस लाइन में हाई स्कूल, ‘पुलिस दीदी’ पहल और AI से होगी स्मार्ट पुलिसिंग Bihar Weather : फरवरी में ही गर्मी का असर: बिहार में तेजी से बढ़ रहा तापमान, जानें मौसम का ताजा अपडेट सहरसा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 60 बोतल शराब बरामद, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार अवैध होर्डिंग से हजारों करोड़ का नुकसान, सख्त कार्रवाई के मूड में सरकार

RJD विधानमंडल दल की बैठक आज, सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाएंगे तेजस्वी

RJD विधानमंडल दल की बैठक आज, सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाएंगे तेजस्वी

29-Nov-2021 08:06 AM

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों और विधान पार्षदों की आज शाम महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक आज शाम 6:00 बजे से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर बुलाई गई है.इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करेंगे. आज से शुरू हो रहे बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में सरकार को किन मुद्दों पर कैसे खेला जाए इसके लिए तेजस्वी विधायकों और विधान पार्षदों के साथ रणनीति बनाएंगे सभी विधायकों को यह निर्देश दिया जाएगा कि 5 दिन के इस छोटे सत्र में जनहित से जुड़े उठाएं और किसी भी हाल में से गैरहाजिर ना रहें.


एक तरफ जनता दल यूनाइटेड और सत्ता पक्ष जहां सरकार की उपलब्धियां गिरवानी में जुटा हुआ है. जेडीयू की तरफ से बिहार में 16 साल के नीतीश कुमार के नेतृत्व को लेकर बिहार बेमिसाल का कैंपेन चलाया जा रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ से आरजेडी सदन के अंदर ऐसे सवालों को उठाएगी जो बिहार में सरकार की नाकामियों को उजागर करें. तेजस्वी यादव ने इस बात के संकेत रविवार को ही दे दिए थे. बिहार में शिक्षा स्वास्थ्य उद्योग से लेकर बेरोजगारी तक के मुद्दे पर तेजस्वी ने सरकार को गिरा था. पृथ्वी ने यह भी कहा कि लालू यादव ने बिहार को यूपीए की सरकार रहते 1 लाख 44,000 करोड़ का पैकेज दिलाया था. लेकिन आज बिहार में डबल इंजन की सरकार विकास की पटरी से उतर गई है.


नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट के साथ-साथ बिहार में शराबबंदी को लेकर क्या स्थिति है. इस पर भी सदन में विशेष चर्चा की मांग राष्ट्रीय जनता दल कर सकता है. शराबबंदी पर आरजेडी अगर सदन में चर्चा की मांग करता है. तो ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसके लिए तैयार हो सकते हैं. सरकार के लिए यह बेहतर स्थिति होगी कि वह सदन में बता सके कि पिछले 5 साल से ज्यादा के शराबबंदी अभियान के तहत बिहार में कौन सी उपलब्धियां हासिल की गई वहीं विपक्ष यह बताने की कोशिश करेगा कि शराबबंदी कानून के बावजूद बिहार में शराब माफिया ने समानांतर साम्राज्य स्थापित कर लिया है.