अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Jan-2023 10:17 PM
By First Bihar
PATNA: राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में दिवंगत समाजवादी नेता शरद यादव की अस्थि कलश यात्रा निकालने का फैसला लिया है. यात्रा की अगुआई डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव करेंगे. 4 फरवरी से ये अस्थि कलश यात्रा शुरू होगी. पार्टी ने अपने राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी के साथ साथ राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक और अलख निरंजन सिंह उर्फ बीनू यादव को अस्थि कलश यात्रा का प्रभारी बनाया है.
प्रदेश राजद की ओर से जिलाध्यक्षों को जारी पत्र में कहा गया है कि स्व० शरद यादव जी की अस्थी कलश यात्रा की शुरूआत उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी की उपस्थिति में पटना राज्य कार्यालय से होगी. ये यात्रा शरद यादव की कर्मभूमि मधेपुरा तक जायेगी. पार्टी ने कहा है कि बिहार शरद यादव की कर्मभूमि रही है. मंडल आयोग के अनुशंसाओं को लागू कराने के लिए शरद यादव ने मंडल रथ यात्रा निकाली थी. राजद ने अपने नेताओं से कहा है कि उन्होंने पटना से मधेपुरा जाने के रास्ते में जिस तरह मंडल रथ का स्वागत किया था उसी तरह स्व० शरद यादव जी के अस्थि कलाश यात्रा में शामिल हों.
4 फरवरी से 6 फरवरी तक यात्रा
शरद यादव के अस्थि कलश यात्रा की शुरूआत 4 फरवरी को पटना में होगी. राजद की ओऱ से अपने नेताओं को जारी पत्र में कहा गया है कि 4 फरवरी को साढ़े 10 बजे दिन में प्रदेश कार्यालय से तेजस्वी यादव इस यात्रा की शुरूआत करेंगे. ये यात्रा इसके बाद वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल होते हुए मधेपुरा में स्व. शरद यादव के घर पहुंचेगी. इस दौरान हर जिले में कई जगहों पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम रखा गया है. तमाम जगहों पर राजद के बड़े नेता मौजूद रहेंगे. यात्रा का समापन 06 फरवरी को मधेपुरा के रास बिहारी हाई स्कूल मैदान, मधेपुरा में होगा. वहां प्रार्थना सभा आयोजित कर शरद यादव के संकल्पों को पूरा करने का निश्चय लिया जायेगा. मधेपुरा में आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा में तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे.
-