सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
17-Feb-2022 08:51 AM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर से ज्यादा बढ़ती दिख रही हैं। डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में लालू यादव को रांची की सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया था और 21 फरवरी को उनकी सजा का ऐलान होना है लेकिन इस बीच पटना सिविल कोर्ट से लालू के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी हो गया है। लालू यादव के खिलाफ चारा घोटाला से जुड़ा एक मामला पटना सिविल कोर्ट स्थित सीबीआई अदालत में चल रहा है। इस केस में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत तीन आरोपियों को उपस्थित करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करने का आदेश कोर्ट ने दिया है।
पटना स्थित सीबीआई कोर्ट में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ-साथ पूर्व सांसद आरके राणा और एक अन्य की तरफ से बताया गया था कि फिलहाल चारा घोटाला से जुड़े एक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद वह होटवार जेल में बंद हैं। लालू यादव के वकीलों ने कोर्ट को इसकी जानकारी दी जिसके बाद कोर्ट ने लालू के खिलाफ आईजी जेल झारखंड के माध्यम से प्रोडक्शन वारंट जारी करने का आदेश दिया है। इसके बाद पटना स्थित सीबीआई कोर्ट में सुनवाई के दौरान लालू यादव को पेश किया जा सकता है।
उधर लालू यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में एडमिट हैं। लालू यादव की सेहत पर नजर रखने के लिए जिस मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है उसके डॉक्टरों ने कल आरजेडी सुप्रीमो का चेकअप किया था। कई जरूरी टेस्ट भी कराए गए हैं। लालू यादव से मिलने वाले लोगों के बारे में जेल प्रशासन में पूरी जानकारी रख रहा है। लालू यादव को 21 फरवरी के दिन को सजा सुनाई जाएगी। सजा का एलान होने के बाद ही लालू यादव और जमानत के लिए पहल कर सकते हैं।