सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार
02-Dec-2021 02:20 PM
DELHI : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत से जुड़ी ताजा खबर दिल्ली से आ रही है. हफ्ते भर से एम्स में भर्ती लालू यादव को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. 26 नवंबर के दिन एम्स की इमरजेंसी में एडमिट कराया गया था. जहां बाद में उन्हें एम्स के आईसीयू वार्ड में इलाज के लिए रखा गया था. बता दें बुखार और चक्कर आने की शिकायत के बाद लालू यादव दिल्ली एम्स में एडमिट हुए थे. लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार हुआ है.
दिल्ली एम्स से छुट्टी मिलने के बाद लालू यादव एक बार फिर अपनी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा भारती के आवास पर वापस लौट आए हैं. लालू यादव के साथ बेटी मीसा भारती अस्पताल से लेकर उन्हें घर पहुंची. लालू यादव को अब बुखार नहीं है. लालू यादव का शुगर लेवल भी पहले से ठीक बताया जा रहा है. हालांकि उनका क्रिएटिनिन लेवल अभी भी ऊपर है.
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं. फिलहाल वह झारखंड हाई कोर्ट से जमानत पर रिहा है. और उनके खिलाफ को डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में सुनवाई तेज हो चुकी है. लालू यादव के खिलाफ पटना कोर्ट में भी बांका ट्रेजरी से जुड़े मामले में सुनवाई शुरू हो चुकी है.