ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / आरजेडी सुप्रीमो से मुलाकात के बाद बोले सच्चिदानंद राय, कहा..लालू का व्यक्तित्व आज...

आरजेडी सुप्रीमो से मुलाकात के बाद बोले सच्चिदानंद राय, कहा..लालू का व्यक्तित्व आज भी जिंदादिल

30-May-2022 11:44 AM

PATNA: राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी गहमागहमी के बीच सारण से एमएलसी सच्चिदानंद राय ने सोमवार को राबड़ी आवास पहुंचकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से मुलाकात की। एमएलसी सच्चिदानंद राय ने इस बात की जानकारी अपने फेसबुक के माध्यम से दी। लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद सच्चिदानंद राय ने उनकी जमकर तारीफ की है।


एमएलसी सच्चिदानंद राय ने लिखा है कि ‘आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद से उनके आवास पर मिला। लम्बे समय से उनके अस्वस्थ रहने की सूचना प्राप्त हो रही थी। अब जबकि वे पटना आ गए हैं तो मैंने उनसे मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने लालू की तारीफ करते हुए लिखा है कि लालू यादव आज भी जिंदादिल, हंसमुख व्यक्तित्व व गरीबों के प्रति चिन्तित दिखे। यह देख कर काफी संतोष मिला कि अब उनका स्वास्थ्य ठीक प्रतीत हो रहा है। साथ ही विधान परिषद् के प्रतिपक्ष के नेता राबड़ी देवी से भी कई विषयों पर चर्चा करने का अवसर प्राप्त हुआ’।


सारण सीट से निर्दलीय एमएलसी सच्चिदानंद राय ने पिछले दिनों चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद सच्चिदानंद राय ने प्रशांत किशोर के पदयात्रा कार्यक्रम की खुलकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि अगर पीके बिहार में राजनीत करते हैं तो उनका स्वागत होना चाहिए। बता दें कि बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर 10 जून को चुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।


news image