Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
22-Dec-2024 11:52 AM
By First Bihar
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू यादव बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर काफी एक्टिव हो गए हैं। लालू यादव इन दिनों प्रदेश के कई जिलों में जाकर कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज लालू यादव पटना से सासाराम के लिए रवाना हुए हैं। लालू यादव सासाराम में एक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।इस दौरान वह अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश दे सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार लालू यादव पटना से सासाराम के लिए रवाना हो गए हैं। सासाराम के रोहतास में पासी समाज का एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। लालू यादव इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि लालू यादव इस कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।रोहतास में पासी समाज के द्वारा एक बड़े सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में पासी समाज के लोग शामिल होंगे। वहीं पासी समाज ने राजद सुप्रीमो लालू यादव को भी कार्यक्रम शामिल होने का निमंत्रण दिया। जिसके बाद लालू आज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं। लालू पासी समाज के कार्यक्रम में हिस्सा तो लेंगे ही साथ ही वो कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।
मालूम हो कि अमित शाह ने कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है अंबेडकर...अंबेडकर...अंबेडकर, इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। इस पर पलटवार करते हुए लालू यादव ने कहा था कि, अमित शाह पागल हो गए हैं। वो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर से घृणा करते हैं। मैंने देखा है..सुना। हम उनके पागलपन को खंडन करते हैं। उन्होंने कहा कि भीमराव अंबेडकर महान थे हैं...भगवान हैं। गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके बाद अब वह पासी समाज के बीच जा रहे हैं।