ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स लाये गए

RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स लाये गए

25-Aug-2021 12:24 PM

PATNA : दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक से बिगड़ गई है. तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया है. लालू यादव के सीने में दर्द की शिकायत है.


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कई तरह की बीमारियां हैं. उनका इलाज दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है.  झारखंड हाई कोर्ट ने पिछले दिनों चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव को जमानत पर रिहा किया था.  जमानत पर रिहा होने के बावजूद लालू दिल्ली से पटना नहीं आए.  तो इसके पीछे सबसे बड़ी वजह उनकी सेहत रही है. 


अब जो ताजा खबर सामने आ रही है. उसके मुताबिक कुछ परेशानियों के कारण उन्हें दिल्ली एम्स लाया गया है. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत ज्यादा खराब है या फिर वह रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली एम्स पहुंचे हैं. 


लालू प्रसाद यादव फिलहाल दिल्ली में अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर ही रह रहे हैं. उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी दिल्ली में है. तेजस्वी यादव भी इस वक्त दिल्ली में ही मौजूद है. तेज प्रताप यादव भी दिल्ली गए थे. बीती रात तेज प्रताप यादव लालू यादव से मुलाकात करने पहुंचे थे. तेज प्रताप और तेजस्वी के बीच जो टकराव की स्थिति है. उसमें सुलह की कोशिशें भी हुई. लेकिन बात नहीं बन पाई.


सूत्रों की मानें तो तेज प्रताप के रवैया से लालू यादव बेहद आहत हैं. लालू चाहते हैं कि परिवार और पार्टी में सब कुछ ठीक तरीके से चलें. तेज प्रताप यादव फिलहाल इस जिद पर अड़े हुए हैं कि जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से हटाया जाए. तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच मौजूदा टकराव लालू को परेशान कर रहा है.