कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि
30-Nov-2020 06:55 PM
RANCHI : सजायाफ्ता होने के बावजदू मोबाइल पर बिहार के बीजेपी विधायक को प्रलोभन देने के आरोपी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. रांची के रिम्स में पेइंग वार्ड में शिफ्ट किये गये लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में 40 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. डीएसपी स्तर के अधिकारी उनकी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे.
जेल अधीक्षक की रिपोर्ट के बाद फैसला
दरअसल लालू प्रसाद यादव पर ये आरोप है कि उन्होंने रिम्स से मोबाइल फोन के जरिये बिहार के विधायकों को प्रलोभन दिया. इस पर हंगामा खड़ा होने के बाद रांची के बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक ने मामले की जांच की थी. अपनी जांच रिपोर्ट में उन्होंने लालू के पास मोबाइल पहुंचने के लिए पुलिसकर्मियों को जिम्मेवार ठहराया था. इसी रिपोर्ट के बाद लालू की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है.
चार दिन पहले लालू यादव को रिम्स के केली बंगले से पेईंग वार्ड में शिफ्ट किया गया था. पेइंग वार्ड में उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. रिम्स के पेईंग वार्ड कमरा नंबर-11 में रह रहे लालू प्रसाद यादव को त्रिस्तरीय सुरक्षा दी गयी है. इसमें पहले स्तर की सुरक्षा पेईंग वार्ड के मेन गेट पर है, दूसरी सुरक्षा वार्ड के भीतर और सुरक्षा का तीसरा घेरा उनके कमरे 11 के पास लगाया गया है. लालू प्रसाद की सुरक्षा में 40 से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है.
रांची पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लालू रोज अपने कमरे से बाहर निकल कर टहलते हैं. उनके टहलने के दौरान भी पुलिसकर्मी साथ रहेंगे. कमरे के बाहर टहलने के दौरान भी उनके चारों ओर सुरक्षा तैनात रहेगी. उनकी सुरक्षा की कमान डीएसपी स्तर के अधिकारियों को दी गई है. रांची के एसएसपी और एसपी सुरक्षा की मॉनिटरिंग करते रहेंगे.