पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
08-Feb-2022 06:32 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज दिल्ली से पटना पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए राजद कार्यकर्ता पटना एयरपोर्ट पर पहले से ही मौजूद थे। पटना एयरपोर्ट से बाहर उन्हें व्हील चेयर से लाया गया और उन्हें गाड़ी में बिठाया गया। जिसके बाद वे राबड़ी आवास के लिए रवाना हुए। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर मौजूद राजद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
लालू प्रसाद के साथ उनकी बेटी मीसा भारती, तेजप्रताप यादव भी मौजूद थे। राजद कार्यकर्ताओं ने जहां उनका स्वागत किया वही लालू यादव ने हाथ जोड़कर अपने कार्यकर्ताओं का भी अभिवादन किया।
बता दें कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक पटना में 10 फरवरी को होनी है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इस बैठक में शामिल होंगे। उसके बाद रांची में राजद का राष्ट्रीय अधिवेशन भी है। पटना में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय अधिवेशन का एजेंडा तय किया जायेगा।
वही 15 फरवरी को सीबीआई कोर्ट सजा सुनाने जा रही है। इस सिलसिले में लालू प्रसाद 14 फरवरी को रांची भी जाने वाले हैं। कोर्ट ने उन्हें कोर्ट में खुद उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत 15 फरवरी को रांची में सजा सुनाने जा रही है। रांची जिले के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी का यह मामला है।