ब्रेकिंग न्यूज़

दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?

RJD सुप्रीमो को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने लालू की हालत को बताया सामान्य

04-Jul-2022 11:56 AM

PATNA : इस वक्त की ताजा खबर लालू प्रसाद के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई सामने आ रहा है। डॉक्टरों ने लालू प्रसाद को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। रविवार की देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद लालू प्रसाद को पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल लालू प्रसाद की हालत सामान्य बनी हुई है। पारस अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि लालू प्रसाद पहले से कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में उनकी हालत पर पूरी नजर रखी जा रही है। अस्पताल पहुंचे तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।


दरअसल, रविवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का दाहिना कंधा टूट गया था। सीढ़ियों से गिरने के कारण उनके कंधे में फ्रैक्चर हुआ था। 10 सर्कूलर रोड राबड़ी आवास में सीढ़ियों से उतरने के दौरान उनका पैर फिसल गया था और संतुलन बिगड़ने के कारण लालू प्रसाद गिर गए थे। लालू के कमर और कंधे में चोट आई थी। जिसके बाद उनकी एमआरआई कराई गई थी।


रविवार की देर रात लालू की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी जिसके बाद सोमवार सुबह 4 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पटना स्थित पारस अस्पताल में लालू प्रसाद को भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम लालू का इलाज कर रही थी। फिलहाल लालू प्रसाद की स्थिति सामान्य बताई जा रहा है। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है।