बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
05-Jul-2024 04:17 PM
By First Bihar
PATNA: राष्ट्रीय जनता दल का आज 28वां स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी की तरफ से भव्य आयोजन किया गया। आरजेडी के प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्र की मोदी सरकार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी। कहा कि अगले महीने अगस्त में मोदी की सरकार गिर जाएगी।
लालू यादव ने यह दावा भी किया कि मोदी सरकार के गिरने के बाद देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। दिल्ली की मोदी सरकार बिलकुल कमजोर है। हो सकता है कि अगस्त में यह सरकार समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आरजेडी को मजबूत बनाने को कहा। यह काम बहुत जरूरी है पार्टी मजबूत होगी तो हम सब भी मजबूत होंगे।
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने यह भी दावा किया कि बिहार में कभी भी विधानसभा चुनाव हो सकता है। उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि कमजोर सरकार कभी भी चुनाव करा सकती है।

