ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / RJD सुप्रीमो को राष्ट्रीय LJP ने बताया जंगलराज का सरदार, श्रवण अग्रवाल बोले-...

RJD सुप्रीमो को राष्ट्रीय LJP ने बताया जंगलराज का सरदार, श्रवण अग्रवाल बोले- भय और आतंक के प्रतीक थे लालू

27-Oct-2021 04:47 PM

PATNA : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जमकर हमला बोला. लालू यादव को जंगलराज का सरदार बताते हुए उन्होंने कहा कि 15 साल कि राजद शासनकाल में सिर्फ अपराधियों का बोलबाला था. लालू यादव सहित पूरा राष्ट्रीय जनता दल अपराधियों को संरक्षण देता था.


राष्ट्रीय एलजेपी के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने आरजेडी सुप्रीमो पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू यादव ने अपहरण और अपराध को बिहार का उद्योग के रूप में विकसित किया. अपराधियों के हाथ मे प्रदेश की कानून व्यवस्था थी। बिहार वासियों का दूसरे प्रदेश में अपमान होता था. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में तेजी से विकास हो रहा हैं. नीतीश कुमार लोकनायक जय प्रकाश नारायण के सपनों का विकसित बिहार बना रहे हैं. देश में बिहारी प्रतिभा का डंका बज रहा हैं. यूपीएससी सहित सभी परीक्षाओं में बिहारवासी टॉप कर प्रदेश का संम्मान बढ़ा रहे हैं. 


श्रवण अग्रवाल ने कहा की राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार की राजनीति का अपराधीकरण किया हैं. अपराधियो, दंगाइयों और भरष्ट्राचारियों को संरक्षण दिया. लालू-राबड़ी राज में जनप्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं थे। विधायक अजीत सरकार, अशोक सिंह ,हेमन्त शाही मंत्री बृजबिहारी प्रसाद, ये लोग रंजिशों में ही मारे गए. चंदा बाबू के बेटों को तेजाब से मार दिया गया. उस राज में अधिकारी भी सुरक्षित नहीं थे. गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया की हत्या भी सत्ता संरक्षित अपराधियों ने ही कि थी. 


उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे सज्जन लोग से लेकर डॉक्टर इंजीनियर व्यवसाई समाज को लालू राज में सबसे ज्यादा प्रताड़ित किया गया. श्रवण अग्रवाल ने कहा कि आज बिहार में सुशासन की सरकार है. न्याय के साथ विकास करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विकास को घर घर तक पहुंचा दिया हैं. इस उपचुनाव में धनबल और बाहुबल के गठजोड़ को जनता नकार कर जदयू उम्मीदवार को रिकार्ड मतों से जिताएगी. 


बिहार के  लोगों को वो दौर याद हैं जब अपराध के बाद भी एफ आई आर तक नहीं होती थी. 15 वर्षों का जंगलराज इस कदर समाया है कि वे लोग दोबारा उस दौर को याद भी नहीं करना चाहते हैं. आज बिहार विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा हैं. इस उपचुनाव में प्रदेश की जनता सुशासन व विकास के लिए एन डी ए सरकार को वोट करेगी.