ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली

आरजेडी सांसद अमरेंद्र धारी सिंह की जमानत याचिका खारिज, फर्टिलाइजर घोटाला मामले में हुई थी गिरफ्तारी

आरजेडी सांसद अमरेंद्र धारी सिंह की जमानत याचिका खारिज, फर्टिलाइजर घोटाला मामले में हुई थी गिरफ्तारी

23-Jun-2021 01:47 PM

DESK: आरजेडी सांसद अमरेंद्र धारी सिंह की जमानत याचिका को राउस एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दिया। राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह की गिरफ्तारी फर्टिलाइजर घोटाला मामले में हुई थी।


बिहार में आरजेडी कोटे से राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को ईडी यानि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था।  उन्हें उर्वरक घोटाले के एक केस में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद सांसद ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। जिसे आज खारिज कर दिया गया। 


अमरेंद्र धारी सिंह सबसे पहले उस वक्त सुर्खियों में आए थे। जब साल 2020 में बिहार में राज्यसभा के लिए चुनाव होना था। इस चुनाव में राजद के कोटे में दो सीटें थीं। जिसपर पार्टी ने प्रेमचंद गुप्ता और अमरेन्द्र धारी सिंह को उच्च सदन में भेजा था। अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा भेजने को लेकर पार्टी के भीतर ही कई नेताओं ने दबी जुबान से सवाल उठाया था लेकिन लालू प्रसाद यादव के करीबी होने की वजह से राजद ने उन्हें सदन भेजा था। 


मूल रूप से पटना के रहनेवाले अमरेंद्र धारी सिंह फर्टिलाइजर के बिजनेसमैन हैं। उनका बिजनेस 13 देशों में चलता है। उन पर यह आरोप है कि उन्होंने बिजनेस के जरिए मनी लॉड्रिंग के पैसों को खपाया। अमरेंद्र धारी सिंह पटना के बिक्रम प्रखंड के रहने वाले हैं। अमरेंद्र एक बड़े कारोबारी और जमींदार भी हैं। पटना की पाटलिपुत्र कॉलोनी में उनका आवास है। अमरेंद्र धारी का रियल एस्टेट समेत 13 देशों में फर्टिलाइजर और केमिकल के इंपोर्ट का बिजनेस है।