ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी : लालू यादव पहुंचे होटल मौर्या, तेज-तेजस्वी के अलावे मीसा...

RJD राष्ट्रीय कार्यकारिणी : लालू यादव पहुंचे होटल मौर्या, तेज-तेजस्वी के अलावे मीसा भी साथ

10-Feb-2022 11:49 AM

PATNA : आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना के होटल मौर्या पहुंच चुके हैं. लालू यादव के ठीक पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव होटल मौर्य पहुंचे तकरीबन 15 मिनट बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के साथ एक गाड़ी पर बैठकर होटल मौर्या पहुंचे हैं.


लालू यादव के होटल मौर्या पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है. अब थोड़ी देर बाद लालू यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शुभारंभ करेंगे. उनकी अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज कई महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा करने वाली है. पार्टी में संगठनात्मक चुनाव की रूपरेखा तय करने के साथ-साथ सदस्यता अभियान को लेकर भी फैसला किया जाएगा.


बिहार में आगामी सियासी रणनीति को लेकर लालू यादव किस तरह का एलान करते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी होंगी. लालू यादव और लंबे अरसे बाद पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हो रहे हैं. और इस दौरान अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समर्थकों से लालू क्या आह्वान करते हैं यह देखना बेहद दिलचस्प होगा.