सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
21-Sep-2022 11:12 AM
PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के लिए आज का दिन बेहद खास है. आरजेडी के राज्य परिषद की बैठक आज प्रदेश कार्यालय में बुलाई गई है. बैठक के लिए मंच पूरी तरह से तैयार हो चुका है, लेकिन बड़ी खबर यह आ रही है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज की इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक लालू यादव आज भीड़भाड़ की वजह से बैठक से दूर रहेंगे। हालांकि वह पटना में ही है. लालू यादव के लिए राज्य परिषद की बैठक में कोई कुर्सी नहीं लगाई गई है.
एक और खास बात यह है कि राज्य परिषद की बैठक के लिए जो मंच तैयार किया गया है, उसमें अगली कतार में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के अलावा वरिष्ठ नेता शरद यादव प्रदेश, अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पार्टी के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी तनवीर हसन के अलावे राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी के लिए ही अगली कतार में कुर्सी लगाई गई है. लालू यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मिसा भारती और बड़े बेटे मंत्री तेज प्रताप यादव को भी अगली कतार में जगह नहीं मिली है. इन दोनों के लिए पीछे की लाइन में कुर्सी लगाई गई है. मंच पर जो कुर्सियां लगाई गई हैं बजाप्ता उस पर बैठने वाले नेताओं का नाम लिखा हुआ है.
आपको बता दें, आरजेडी के राज्य परिषद की आज बैठक आयोजित की गई है. इस बैठक में राज्यभर के प्रतिनिधि शामिल होंगे. जगदानंद सिंह को आज प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा. दरअसल, जगदानंद सिंह को एक बार फिर आरजेडी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है. आज की होने वाली बैठक इसलिए भी ख़ास मानी जा रही है क्योंकि इसमें राष्ट्रीय चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी. 10 अक्टूबर को दिल्ली में अधिवेशन खुला है और खुले अधिवेशन में अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा.