पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
30-Mar-2024 09:40 PM
By First Bihar
PATNA: वैशाली लोकसभा सीट से राजद के प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला आज बड़बोलेपन में बुरी तरह फँसे. मुन्ना शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए बोल दिया- मैं भी भूमिहार हूँ, चमार नहीं. इस के बाद बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया. अब मुन्ना शुक्ला ने माफ़ी माँगी हैं.
दरअसल मुन्ना शुक्ला शनिवार को दोपहर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से चुनाव का सिंबल लेने पहुँचे थे. लालू से मिलकर बाहर निकले तो मीडिया ने घेर लिया. सवाल पूछा जाने लगा कि उन्हें राजद का टिकट का मिल रहा है तो क्या भूमिहार वोट देंगे. क्या भूमिहार राजद के साथ आयेंगे. रौ में आये मुन्ना शुक्ला बोल गये- मैं भी भूमिहार हूँ चमार नहीं.
मुन्ना शुक्ला का ये बयान वायरल हो गया. देश भर में इस पर चर्चा होने लगी. एनडीए नेताओं ने भी हमला बोला. कहा कि इस बयान से राजद का दलित विरोधी चेहरा उजागर हो गया है. मामला लालू प्रसाद यादव के पास पहुँचा तो उन्होंने भी मुन्ना शुक्ला को फ़ोन पर फटकार लगायी.
आख़िरकार मुन्ना शुक्ला को माफ़ीनामा जारी करना पड़ा. उन्होंने अपना बयान मीडिया के पास भेजा है. इसमें कहा गया है कि उनका मक़सद किसी जाति की भावना को ठेस पहुँचाना नहीं था. फिर भी अगर किसी की भावना आहत हुई हैं तो वे माफ़ी माँगते हैं.