ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / RJD प्रत्याशी की शिकायत पर प्रदेश अध्यक्ष ने CEO को लिखा पत्र :...

RJD प्रत्याशी की शिकायत पर प्रदेश अध्यक्ष ने CEO को लिखा पत्र : सीतामढ़ी DIO को मतगणना कार्य से अलग रखने की अपील

25-May-2024 05:04 PM

By First Bihar

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखा है। जिसमें सीतामढ़ी के डीआईओ मुकेश कुमार झा को मतगणना कार्य से अलग रखने की अपील की गयी है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को जो पत्र लिखा है, उसमें इस बात का जिक्र है कि डीआईओ मुकेश कुमार झा सीतामढ़ी में विगत 9 साल से कार्यरत हैं। इनका ट्रांसफर एक साल पहले अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में हो गया था। लेकिन जेडीयू प्रत्याशी के द्वारा सत्ता का इस्तेमाल करते हुए उन्हें दोबारा सीतामढ़ी वापस बुला लिया गया है। 


सीतामढ़ी चुनाव के दौरान इन्होंने सत्तारूढ़ दल के इशारे पर चुनाव में वोट को प्रभावित भी किया गया है। इनके कार्यों में पक्षपातपूर्ण रवैया और सत्तारूढ़ दल को फायदा पहुंचाने का मामला सामने आया है। इसलिए इनके इस तरह के रवैये से जेडीयू को फायदा पहुंचाने की आशंका है। 


इसलिए इनके इस तरह के पक्षपातपूर्ण रवैये और जनता दल यूनाईटेड के पक्ष में कार्यों को देखते हुए मुकेश कुमार झा को मतगणना के कार्यों से अलग रखते हुए मतगणना होने तक सीतामढ़ी जिले से दूर रखा जाए। जिससे मतगणना के कार्य सुचारू और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो सके।


वही सीतामढ़ी लोकसभा सीट से आरजेडी के उम्मीदवार अर्जुन राय ने इसे लेकर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को पत्र लिखा था और सीतामढ़ी के डीआईओ मुकेश कुमार झा को मतगणना कार्य से दूर रखने की अपील की थी। अर्जुन राय का पत्र मिलने के बाद आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को इस संबंध में लिखा है और कार्रवाई की मांग की है। 


अर्जुन राय ने बताया कि 20 मई को पांचवे चरण का मतदान हुआ जिसमें इनके द्वारा मतदाताओं से वोट भी मांगा गया है। ऐसी संभावना है कि अब ये मतगणना कार्य में जेडीयू प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर को विशेष मदद करेंगे। इसलिए इन्हें सीतामढी में होने वाले मतगणना कार्य से दूर रखा जाए।