Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय
11-Aug-2021 02:43 PM
PATNA : आरजेडी में मचे घमासान के बीच जेडीयू ने राजद पर तंज कसा है. जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि आरजेडी परिवारवाद वाली पार्टी है और यहां सबको अपमानित होना निश्चित है. आरसीपी सिंह के आगमन को लेकर उमेश कुशवाहा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आरसीपी सिंह पहली बार बिहार आ रहे हैं और उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है.
पटना में मीडिया से बातचीत में जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जगदानंद सिंह और तेजप्रताप वाले प्रकरण को लेकर कहा कि राजद के बारे में क्या कहा जाये. इस पार्टी के बारे में पूरा बिहार जनता है. लौ राबड़ी के शासनकाल में क्या हुआ, यह पूरे बिहार ने देखा. तेज प्रताप और तेजस्वी यादव से लोग क्या उम्मीद रखते हैं. जो भी लोग आरजेडी में सम्मान पाना चाहते हैं, उन्हें सम्मान नहीं मिलने वाला है. यह परिवारवाद की पार्टी है. आरजेडी में सबको अपमानित होना है और ये निश्चित है.
उमेश कुशवाहा ने बताया कि 16 अगस्त को आरसीपी सिंह पटना आने वाले हैं. उनके स्वागत की तैयारी जोरशोर के साथ चल रही है. उनके भव्य स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में भी काफी जोश है. जेडीयू में खेमेबाजी के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता हैं. यहां कोई गुटबाजी नहीं है. यहां सभी लोग एक साथ एक सूत्र में बंधे हैं. जेडीयू में सभी समाज के लोगों को संगठन में प्रतिनिधित्व मिला है.